मलाइका-अर्जुन के अलावा ये स्टार कपल्स भी अगले साल रचा सकते हैं शादी

मलाइका-अर्जुन के अलावा ये स्टार कपल्स भी अगले साल रचा सकते हैं शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री साल 2021 में सेलेब्स की शादियों को लेकर चर्चाओं में बना रहा. साल 2021 की शुरुआत में कई स्टार कपल्स ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई. वहीं साल के अंत में कटरीना कैफ-विक्की कौशल, राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे स्टार कपल्स ने शादी करके फैंस को खुश कर दिया . इन सबके बीच बहुत से फिल्मी सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आज हम आपको उन्हीं सुपर स्टार्स से रूबरू करवाते हैं जो साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

source:- wwwjagran.com

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल बन चुके हैं. दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं और इस वजह से फैंस जल्द से जल्द दोनों को शादी के बंधन में बंधा हुआ देखना चाहते हैं. ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कपल 2022 में शादी कर सकता हैं. दावा किया जा रहा था कि 2021 में दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से दोनों ऐसा नहीं कर पाए. अगले साल ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है.

source:- AajTak

अली फजल और रिचा चड्ढा

अली फजल और रिचा चड्ढा साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने’ वाले थे,लेकिन कोरोना वायरस के चलते दोनों को अपनी शादी को आगे बढ़ाना पड़ा . रिपोर्ट्स की माने तो दोनों साल 2022 में शादी रचा सकते हैं.

source;- NDTV.com

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. दोनों कलाकार फैंस के चहेते हैं और इसी वजह से उनके फैंस उन्हें शादी करता हुआ देखना चाहते है, लेकिन दोनों की शादी किस साल होगी ये एक गहरा राज बना हुआ है. हो सकता है साल 2022 में ये दोनों अपने फैंस की इस ख्वाहिश को पूरा कर दे.

Share